जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
हरेवली। शेरकोट थाने के गांव के हरेवली निवासी अजीमुद्दीन व नरेश कुमार ने गांव के दो लोगों पर सरकारी अभिलेखों में खली खलियान में दर्ज जमीन पर कब्जा करने लेने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। बताया कि गया कि वह कई बार तहसीलदार से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर चुके हैं। पर शिकायत के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इस मामले में निजात न मिलने पर कोर्ट की शरण में जाकर न्याय की गुहार करने की बात कही है। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मसला उनके संज्ञान में नहीं है। वे जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे।