दो वाहनों से एक-एक लाख जुर्माना वसूला
भागूवाला। डीएफओ के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी ने ओवर लोडिंग और अभिवहन शुल्क के दोषी दो वाहनों को पकड़ा। दोनों वाहनों के स्वामियों से एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। उत्तराखंड से खनन और अन्य सामग्री लेकर वाहन यूपी के चेकपोस्ट भागूवाला से गुजरते हैं। वाहन चालक ओवर लोडिंग जांच और अभिवहन शुल्क से बचने के लिए वाहनों को चेक पोस्ट से चोरी छिपे निकालने कोशिश करते हैं। डीएफओ अखिलेश मिश्रा के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक ने टीम के साथ बुधवार को भागूवाला बस स्टैंड क्षेत्र से ओवर लोडिंग और अभिवहन शुल्क के दोषी दो वाहनों को पकड़ लिया। जबकि चालक वन अधिकारी को देखकर फरार हो गए। वन अधिकारियों ने दोनों वाहनों को रेंज कार्यालय पर खड़ा कर गाड़ी स्वामियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गाड़ी स्वामियों से वन निगम ने एक-एक लाख जुर्माना वसूला।