नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज में आयोजित शिविर में 31 फुटबाल खिलाड़ियों का चयन विंटो क्लब दिल्ली ने टैलेंट सर्च ट्रायल के लिए किया है। डॉ. विवेक चतुर्वेदी और डॉ. हरीश आर्य के निर्देशन में आयोजित शिविर में खिलाड़ियों का चयन किया गया। विंटो क्लब के चेयरमैन डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंड्रावाला चीनी मिल मुरादाबाद से एक-एक खिलाड़ी, नजीबाबाद से सात खिलाड़ी, बास्टा से नौ खिलाड़ी, अमरोहा से चार खिलाड़ी और कादराबाद से आठ खिलाड़ियों का ट्रायल के लिए चयन किया गया है। चयनित फुटबाल खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 10 दिन के लिए निशुल्क विदेशों में फुटबाल का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस मौके पर नितेश त्यागी, रवि थापा, रवि सिंजाली आदि उपस्थित रहे।