फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे किसान
विज्ञापन

चंदक। ग्राम रायपुर बेरीसाल में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग लेकर आजाद किसान यूनियन की ओर से दिया जा रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। एक अक्तूबर से किसान चंदक में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे। गांव रायपुर बेरीसाल में सड़क के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा दिलाने के लिए आकियू द्वारा पिछले सात दिन से धरना दिया जा रहा है। कई किसान वायरल की चपेट में हैं। लगातार किसानों की हालत बिगड़ती ही जा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर गांव में नहीं पहुंचे। और न ही किसी अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों की मांगों पर विचार किया। इससे किसानों में भारी रोष है। किसानों का आरोप है कि सात दिन बीतने के बाद भी शासन और प्रशासन, जनप्रतिनिधियों की ओर से किसानों के साथ बेरूखी की जा रही है। आकियू अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के अनुसार प्रशासन को बार-बार चेताने के बावजूद किसानों की मांग पर विचार नहीं किया गया। एक अक्तूबर से किसान बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम करेंगे। धरने पर आकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, दुष्यंत राठी, नागेंद्र, रामसुधीर, गुड्डू, ओमपाल, चुन्नू, जयपाल, तुषार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें