फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिली हाउस बना बैंडमिंटन प्रतियोगिता का सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
लिली हाउस बना बैंडमिंटन में चैंपियन
विज्ञापन

बिजनौर। पब्लिक स्कूल बिजनौर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिली हाउस चैंपियन बना। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच सिंगल, डबल लिली के बीच खेला गया। इसमें लिली हाउस 30-14, 30-16 से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला सिंगल, डबल मैरीगोल्ड और लोटस हाउस के बीच हुआ। ये मैच लोटस हाउस ने 29-04, 33-32 से जीत लिए। तीसरे मैच में मैरीगोल्ड और रोज हाउस के मध्य खेला गया। सिंगल और डबल में मैरीगोल्ड हाउस ने 30-17, 40-24 से विजय पताका फहराई। फाइनल मुकाबला सिंगल, डबल लोटस और लिली हाउस के बीच हुआ। इसमें लिली हाउस 39-38 एवं 38-30 से विजयी रहा। इस प्रकार प्रतियोगिता में लिली हाउस को प्रथम, लोटस को द्वितीय, मैरीगोल्ड को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता पीटीआई अशोक त्यागी, शाहजमाल, रूपा सिंह की देखरेख में संपूर्ण हुई। स्कोरर रेशू मौर्य एवं मेघा रहे। इस अवसर पर प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार राठी आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें