फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा शपथ पत्र बनवाकर प्रधान की शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। गांव पुराना धामपुर हुसैनपुर ग्रामसभा की पंचायत सदस्य गीता देवी ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया गया कि उसके द्वारा गांव के प्रधान के खिलाफ किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के उद्देश्य से उसके नाम से झूठा शपथपत्र बनवाकर प्रधान की शिकायत की है। एसडीएम से गीता देवी ने मामले की जांच कराने के बाद झूठे शपथपत्र पर शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने धामपुर पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस गांव के कुछ लोगों ने पंचायत सदस्य गीता देवी के नाम से झूठा शपथ पत्र बनवाकर ग्राम के प्रधान की डीएम से शिकायत कर दी, जबकि गीता देवी को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें