बिजली गिरी, महिला झुलसी
गंज दारानगर। खेत पर काम कर रही महिला पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला बुरी तरह झुलस गई। एक बछड़े की मौके पर मौत हो गई ।
ग्राम जहानाबाद निवासी सुमन देवी अपने पति वीरेंद्र सैनी के साथ खेत पर गयी थी। उसके पति ने अपने खेत पर सब्जी उगा रखी है। सब्जी की निराई करते समय अचानक आयी तेज बारिश से बचने के लिए सुमन एक पेड़ के नीचे बैठ गयी। वहीं उसका बछड़ा भी चर रहा था। अचानक बिजली आ गिरी। इससे सुमन बुरी तरह झुलस गई। पास में चर रहे बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई । पति ने आनन-फानन मे महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।