निबंध प्रतियोगिता में शारीम प्रथम
चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शारीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को अपने घर, परिवार, पास पड़ोस और महाविद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने एवं व्यक्तिगत रूप से स्वयं को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीटीसी की शारीम प्रथम, बीटीसी की ही उपासना एवं पारुल द्वितीय, बीएससी की कुलसूम व साबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटीसी, बीएड के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में प्राचार्य एचजी पाठक, डॉ. शिवानी, अश्विनी सूद, अंजलि राठी, हर्षी अग्रवाल, पारुल, प्रभा आदि का सहयोग रहा।