हल्दौर। नागलजट-तकीपुरा मार्ग पर मोहल्ला रईसान निवासी सुशांत एरेन के फार्म के निकट शनिवार गुलदार के दिखाई देने से वहां काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए। किसानों के के अनुसार गुलदार फार्म से निकलकर नांगलजट-तकीपुरा मार्ग के बीच करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। मौजूद सुरेंद्र, महेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि ने वन विभाग की टीम से गुलदार को पकड़वाने की माग की है। उधर, गांव शादीपुर के जंगल में गुलदार दिखाई देने से दहशत का माहौल है। किसान जंगल में कृषि कार्य करने के लिए टोलियां बनाकर जा रहे है। कुछ अभिभावक गुलदार से भयभीत होकर अपने गांव से अन्य स्थान पर पैदल और साइकिलों से पढ़ने जाने वाले बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी कतराने लगे है।