नगीना। ट्रेन की चपेट में आकरवृद्ध की मौत हो गई। गांव भूरापुर निवासी राम सिंह नगीना-धामपुर रोड पर चल रहे फोरलेन निर्माण में मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम नगीना-नहटौर रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन को पैदल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। राम सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, गांव नकीपुर निवासी पंकज शुक्रवार की रात्रि आठ बजे नगीना से बाइक से गांव जा रहा था। नगीना-बढ़ापुर मार्ग स्थित गांव मुजफ्फरनगर के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें वह घायल हो गया। घायल को उसके भाई नीरज ने नगीना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया।