करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
बिजनौर। थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव छितावर निवासी शाहनवाज का 16 वर्षीय पुत्र शाहरुख मोबाइल में डाटा केबल लगाकर बूफर पर गाना सुन रहा था। अचानक बिजली चली गई। इसी दौरान इन्वर्टर में भी कुछ तकनीकी खराबी आ गई। परिजनों के मुताबिक शाहरुख उसे ठीक करने का प्रयास करने लगा। अचानक बिजली आ गई और उसे करंट का तेज झटका लगा। परिजनों ने उसे एक चिकित्सक को दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोर गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।