अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर माह की नौ तारीख को आयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांचें कर उन्हें उपयोगी जानकारी दी गई। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय पर सोमवार को 300 से ज्यादा महिलाओं की हीमोग्लोबिन, खून, युरिन व अन्य जांचें की गईं। सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 117, मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय पर 112 और जिला अस्पताल पर भी 100 से ज्यादा महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी उपायों की जानकारी दी गई।