फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन दिलाने और पद सृजन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन से मुलाकात कर समय पर वेतन दिलाने और पद सृजन करने सहित कई मांगों को लेकर पत्र सौंपा। इसमें संविदा पर तैनात कर्मचारियों को ईपीएफ पुस्तिका दिलाने और चपरासी, अर्दली, माली, चौकीदार, ट्रॉली चालक, ड्राईवर व सफाई कर्मचारियों को वर्दी दिलाने के साथ ही हर माह की पहली, दूसरी या तीसरी तारीख को वेतन दिलाने की मांग की गई है। पत्र में संख्या के अनुसार पद सृजन कर ट्रैक्टर व ट्राली चालक और सफाई नायकों के पदों पर नियुक्ति करने को कहा गया है। इसके अलावा पेंशन, ऐरियर व अन्य भुगतान सातवें वेतन आयोग के हिसाब से करने की मांग की है। कर्मचारियों ने ठेका कर्मचारियों को 9810 रुपये प्रति माह, मृतक आश्रितों को नियुक्ति और सफाई नायकों को योग्यतानुसार पदोन्नत करने की मांग चेयरमैन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें