बाजार में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा
रेहड़। कासमपुरगढ़ी मुख्य बाजार में रविवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूट कर गिरने लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में मानियावाला निवासी गगन बाल-बाल बचा। जिस समय तार टूटा, उस समय बिजली आपूर्ति जारी थी। ग्रामीणों से फोन कर आपूर्ति बंद कराई। हरिराज राणा, सतीश गुप्ता, नवदीप शर्मा, साजिद अंसारी, नवाब खान का कहना है कि मेन मार्केट में जर्जर तार टूटकर गिरते रहते हैं, तारों को बदलवाने के लिए कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। उधर, जेई चेतराम सिंह ने कहा कि जर्जर तारों का मामला संज्ञान में है। स्टीमेट बनाकर जल्दी ही तारों को बदलवाने का प्रयास होगा।