हंसुपुरा में करंट से बैल की मौत
नूरपुर। गांव हंसुपुरा निवासी धन सिंह सैनी बृहस्पतिवार की सुबह बैलगाड़ी लेकर जंगल से चारा लेने जा रहा है। इस दौरान उसके घर के पास लगे खंभे में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर एक बैल की मौत हो गई। हादसे में बुग्गी पर बैठा धन सिंह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। धन सिंह ने बिजली अधिकारियों को पत्र देकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।