फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति की पत्नी ने पुलिसकर्मियों से कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने शिक्षक की पुलिसकर्मियों से कराई पिटाई
विज्ञापन

बिजनौर। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है। वह शराब पीने का आदि है। उसकी शादी करीब दस साल पहले ही हुई है। उन्होंने शराब की खातिर घर का सामान भी बेचना शुरू कर दिया। दुखी होकर शिक्षक की पत्नी ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों को चौकी बुला लिया। शिक्षक से शराब न पीने का आग्रह किया, लेकिन वह हंसते रहे। इस पर पत्नी ने पुलिसकर्मियों से उनकी तबीयत सुधारने की गुजारिश की। फिर क्या था, पुलिसकर्मियों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। बाद में शिक्षक ने चौकी में शराब न पीने की कसम खाई। पुलिसकर्मियों ने शिक्षक से आधा वेतन पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही उनकी पत्नी को हिदायत दी कि वे अपने पति को खर्च के लिए महीने में एक हजार रुपये से ज्यादा न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें