फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस से पूर्व योग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। नेहरू युवा क्लब हल्ला नंगला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले दिन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवंत पब्लिक स्कूल और प्राथमिक विद्यालय काजीशोरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक नागेंद्र भोले ने युवाओं को योग का अभ्यास कराया। ताड़ासन, वक्रासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, कपाल भाटी, अनुलोम, विलोम आदि के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में चंद्रपाल सिंह ने युवाओं को बताया कि योग से अनेक रोगों का इलाज हो जाता है। क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने योग का महत्व बताते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें