फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शुगर मिल आज शाम तक बंद हो जाएगी। अगर किसी किसान का गन्ना रह गया है तो वह शाम तक मिल में गन्ना लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मिल ने इस साल रिकॉर्ड गन्ना पेराई की है। पिछले साल मिल ने 31.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी जबकि इस साल 39.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। मिल ने इस साल सवा चार लाख क्विंटल चीनी बनाई है। चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार किसानों व मिल कर्मचारियों ने मिल के संचालन में बहुत सहयोग दिया। मिल ने अपने परिक्षेत्र के संपूर्ण गन्ने की पेराई कर ली है। गन्ने का भुगतान भी किसानों को समय से किया जा रहा है। मिल परिक्षेत्र के किसानों को अर्ली प्रजाति का गन्ना बोने व जैविक विधि से खेती करने के लिए भी समय समय पर गोष्ठी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें