फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न , परीक्षाथियों के चेहरों पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। 10 मार्च को हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र की निरस्त परीक्षा प्रथम पाली में हुई। साथ ही इंटर उर्दू की परीक्षा भी संपन्न हुई। परीक्षा के संपन्न होने के बाद बेहद खुश थे। बच्चो के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही थी। चमनोदेवी इंटर कॉलिज कासमपुरगढ़ी पर परीक्षा समाप्त होने पर शुचि अग्रवाल, विशाखा चौहान, उमा सैनी, काजल रानी, शहनाज परवीन, प्रियंका, मोहिनी ने बताया की भले ही विज्ञान की परीक्षा दोबारा हुई है, लेकिन प्रश्नपत्र बहुत आसान था। अधिकांश बच्चे इस बात को लेकर खुश थे कि कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा में मेहनती बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनके अच्छे नंबर आएंगे। उनके द्वारा परीक्षा में कड़ी मेहनत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें