दो बाइक टकराईं, चार घायल
कोतवाली देहात। गांव बरुकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला व एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी इकरार अहमद बाइक से बिजनौर से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव बरुकी के पास पहुंचा तो कोतवाली दिशा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार शहर कोतवाली बिजनौर क्षेत्र के गांव मुद्दापुरा निवासी तरुण कुमार, चाची पूनम और चचेरा भाई अजय कुमार घायल हो गए। घायलों को डायल 100 पुलिस उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।