फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायनेसस क्लब संकल्प की महिलाओं का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। लायनेस क्लब संकल्प की महिलाओं ने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए।
क्लब की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाएं रेलवे स्टेेशन शिव मंदिर पहुंचीं। ज्योति अग्रवाल ने कहा कि जारी सप्ताह क्लब समूचे विश्व में भूख से लड़ाई के रूप में मना रहा है। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े आदि प्रदान करने का संकल्प लिया गया है। रविवार को क्लब की महिलाओं ने जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाने के साथ उन्हें गर्म कपड़े भी प्रदान किए। क्लब के संस्थापक मेलविन जोंस एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में नीलम माहेश्वरी, रूपम अग्रवाल, शालू सिंघल, सपना कर्णवाल, रश्मि गुप्ता, श्वेता, नीरू तागरा, मीनाक्षी अग्रवाल, रजनी, अंजू आदि महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें