फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नगीना चौक रहेगा जाम मुक्त , सभी वाहन संबंधित मार्गो के बाहरी छोरों पर रूकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से नगीना चौक रहेगा जाम मुक्त
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ अर्चना सिंह ने मंगलवार को पालिका और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त तौर पर मीटिंग ली। दोनों अधिकारियों ने नगीना चौक को पूरी तरह से जाम मुक्त करने के लिए प्लान तैयार किया। एसडीएम ने 27 दिसंबर से नगर को अतिक्रमण मुक्त करने को चलने वाले अभियान को प्रभावी और निष्पक्ष बनाने में योगदान करने के निर्देशित दिए। नए प्लान के मुताबिक नहटौर की ओर से आने वाले सवारी ढोने वाले वाहनों को ओवरब्रिज के पास, अफजलगढ़ शेरकोट से आने वाले प्राइवेट वाहनों के आरएसएम कॉलेज के बाहरी छोर पर, मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को रानी बाग पुलिस चौकी से आगे, नगीना मार्ग पर तड़का रेस्टोरेंट से पास रोका जाएगा। किसी भी दशा मे ऐसे वाहनों को नगीना चौक पर आने की कोई परमिशन नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें