फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी युवक गंभीर रूप से घायल, बिजनौर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव हीमपुरदीपा निवासी 24 वर्षीय विशाल अपने साथी टांडा निवासी दीपक के साथ नजीबाबाद की ओर आ रहा था। अचानक तेज रफ्तार पीछे से आ रही बाइक ने साइड लेते समय विशाल की बाइक को अनियंत्रित कर दिया। अनियंत्रित बाइक की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। शुक्रवार दोपहर बिजनौर मार्ग पर गांव कबाड़ीवाला के सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक चला रहे विशाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी दीपक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए बिजनौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में ले लिया। घटना के समय बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें