फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (ब्यूरो)। विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा की रासेयो के एक दिवसीय शिविर को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शेर सिंह कटारिया, डॉ. रेशमा सैलानी और प्रबंधक अतुल कुमार चौहान ने गांव दरबाड़ा और गांव रूपपुर के लिए गांव प्रधान लक्ष्मी देवी और मदनपाल को कूड़ेदान भेंट करते हुए स्वयंसेवियों और प्राथमिक स्कूल के बच्चों को स्वच्छ रहने की प्रेरणा दी। स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए स्वयंसेवियों ने गांव में रैली निकाली और शिविर में गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में रिंकू कुमार, रमन शर्मा, मोहम्मद साकिब, लवी राना, वैषाली, राखी, बेबी आदि ने विचार व्यक्त किए। उधर, चांदपुर में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो की छात्रा इकाई का मोहल्ला काजीजादगान में छात्र इकाई का मोहल्ला विवेकनगर सरायरफी में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण रानी और डॉ. विनोद कुमार के निर्देशन में लगे शिविर में स्वयंसेवकों ने लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. करन सिंह चौहान ने कहा कि जहां सफाई रहती है, वहीं भगवान भी निवास करते हैं। छात्र-छात्राओं ने टोली बनाकर घर-घर जाकर साफ सफाई के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें