फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना, सुधांशु व सात्विक बने चैंपियन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
चारो हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी प्रस्तुत की। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में लिली हाउस का शशांक, लोटस का अभिनव शर्मा, लिली हाउस का सुधांशु, बालिका वर्ग में रोज हाउस की भावना, लिली हाउस की पूजा, जूनियर बालक वर्ग में रोज हाउस का सात्विक, मैरीगोल्ड का उदयवीर, रोज हाउस का हर्ष, बालिका वर्ग शमें मैरीगोल्ड की रिया व साक्षी, लिली हाउस की तनु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। रिले रेस में रोज हाउस प्रथम, लिली हाउस द्वितीय व लोटस हाउस तृतीय रहा। चैंपियन की ट्रॉफी रोज हाउस को दी गई। व्यक्तिगत वर्ग में सीनियर वर्ग की भावना, सुधांशु, जूनियर वर्ग में रोज हाउस का सात्विक तोमर चैंपियन बने। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्नर एसके वर्मा, जीबीपी यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलोजी पंतनगर के डीन डा. डीएस पांडे ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर स्क्वाड्रन लीडर क्षितिज कुमार, मैनेजर महेंद्र सिंह, चेयरपर्सन सुशीला सिंह, प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी, सचिव राकेश चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन विद्यार्थियों जोहा, अक्षी, आकाश, कुसुम ने किया। आयोजन में चेतना भटनागर, अशोक त्यागी, पंकज भल्ला, शाहजमाल, विवेक लाल, जय सिंह, शाइस्ता, विवेक सरन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें