बिजनौर। डीएम जगतराज ने गांव चौंकपुरी में उदयवीर सिंह को जिला जज कोर्ट से मिले स्टे के आधार पर पुन: प्रधान स्थापित कर दिया है।
एसडीएम ने जितेंद्र सिंह द्वारा दाखित चुनाव याचिका पर अपना निर्णय सुनाते हुए प्रधान उदयवीर सिंह का चुनाव निरस्त कर दिया था और जितेंद्र सिंह को प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ उदयवीर सिंह ने जिला जज की कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया था। जिस पर जिला जज ने केस की सुनवाई के चलते एसडीएम के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी। जिला जज के स्टे आदेश के तहत डीएम ने उदयवीर सिंह को गांव चौंकपुरी पुन: प्रधान स्थापित किया है।