फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

फोटो समाचार -
अफजलगढ़। मोहल्ला बेगमसराय बस स्टैंड स्थित कमरुद्दीन मार्केट में बांस की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। नागरिकों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। दुकान स्वामी यामीन ने बताया कि उनकी कमरुद्दीन मार्केट में बांस और लकड़ी के सामान की दुकान है। बुधवार की दोपहर वह दुकान से नमाज पढ़ने के लिए गया था, वापस आया तो दुकान में आग लगी हुई थी। उनकी दुकान में रखे लाखों रुपये के नए बांस की सीढ़ी, चारपाई और लकड़ी जलकर स्वाहा हो चुकी थी। दमकल टीम के न पहुंचने पर नगर पालिका से वाटर टैंक मंगाया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुकान स्वामी ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें