फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध में हरगनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। हरगनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं हो पाई। क्रय केंद्र के किसान ओमपाल सिंह, मलखान सिंह, सतीश कुमार, विरेेंद्र सिंह, अमित कुमार, भुजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह आदि का कहना है कि तौल इंजार्च गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कर रहा था। किसानों को घटतौली का आभास हुआ। जांच करने पर पता चला कि तौल इंचार्ज लगभग छह प्रतिशत की घटतौली कर रहा है। विरोध में किसानों ने हंगामा किया और तौल बंद करा दी गई। सूचना पर मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक ओपी सिंह, धामपुर शुगर मिल के सचिव महीपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाट डालकर कांटे की जांच की। ओपी सिंह का कहना है कि चार क्विंटल बाट डालने पर कोई घटतौली नहीं मिली है। किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसान विकास समिति के संयोजक राजवीर सिंह का कहना है कि मिलों ने ठेके पर तौलने वाले रख रखे हैं, जो किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें