नहटौर से हाजी अब्दुल कादिर सपा के प्रत्याशी
नहटौर। नहटौर नगर निकाय अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग में पहुंचने पर कई दावेदारों के बीच सपा का सिंबल लेने के लिए घमासान मचा हुआ था।र ाजा अंसारी, महताब अंसारी, हाजी निजामुुददीन ट्रांसपोर्ट, जमाल आरा, हाजी अब्दुल कादिर आदि सपा से सिंबल लेने के लिए भागदौड़ कर रहे थे। सपा कार्यकर्ता अपने अपने दावेदारों को टिकट दिलाने के लिए प्रचार प्रसार भी कर रहे थे। जिला बिजनौर की सपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने पर हाजी अब्दुल कादिर को नहटौर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।