फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जगतराज ने स्टेट मिशन्र उ.प्र डायरेक्टर अनूप द्विवेदी से प्राप्त सूचना के हवाले से बताया कि भारत सरकार तथा क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री आदिल जैनु लभाई द्वारा जिला बिजनौर के साहनपुर को 4 सितंबर को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त होने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, उनकी टीम एवं स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि सभी लोग साहनपुर नगर पंचायत को प्राप्त होने वाली इस उपलब्धि को भविष्य में बनाए रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे तथा जिले के अन्य नगरीय क्षेत्र भी इस गौरवशाली स्थान को प्राप्त करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें