फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सूर्यनगर कॉलोनी के निवासियों ने बुधवार को कॉलोनी में डीआरडीए बिजनौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनकी कॉलोनी में डीआरडीओ द्वारा पांच साल पहले लाखों की लागत से बरसाती नाला निर्माण किया गया था, लेकिन यह नाला पिछले दिनों तेज बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। मलबे के नाले में जमा होने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। शिकायत करने पर भी कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। आरोप लगाया कि जब यह नाला तैयार हो रहा था। तब भी उन्होंने घटिया सामग्री को लेकर आपत्ति की थी। प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे नागरिकों में असंतोष है। अधिकारियों से ध्वस्त नाले की पुन: मरम्मत कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों में मास्टर नरेश, मास्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर नरेश चौहान , राजवीर एडवोकेट , उमेश कुमार, जीवन सिंह, परवेंद्र कुमार, भीम सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार रहे। उधर एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह जांच पर समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें