धामपुर (बिजनौर)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से संपन्न सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 283 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके संयुक्त प्रांतीय संगठन मंत्री विश्वपाल सिंह ने शिक्षकों की एकता पर जोर दिया । मनभावन बैंक्वेट हाल में संपन्न हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि प्रियंकर राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, प्राथमिक शिक्षिका संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, नरेश कुमार, माला देवी, इश्तेहसन प्रमोद कुमार रहे।