फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। गांव मुंडाखेड़ी के ग्रामीणों ने राशन डीलर चुनाव में धांधली को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन पर राशन डीलर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया। आरोप है कि बुधवार को गांव में राशन डीलर के चयन को लेकर खुली पंचायत में चुनाव हुआ था। चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने मतदान कर्मचारियों से हमसाज होकर गांव के पींटू को चुनाव में जीत दिला दी। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, कुलदीप रहे। उधर, एसडीएम ने मामले की जांच पूर्ति विभाग को सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें