कलर बेल्ट जीतने के लिए बहाया पसीना
नजीबाबाद (बिजनौर)। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित कलर बेल्ट कंपीटीशन में प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेल्टें प्रदान की गईं।
साहू छजमलदास रामरक्षपाल सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को कंपीटीशन आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशवीर आर्य ने कलर बेल्ट विजेताओं को बेल्टें प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने ताइक्वांडो कला को आत्मरक्षा के नजरिए से देखने के साथ-साथ इसका लाभ समाज के कमजोर वर्ग को दिलाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटियार एवं सचिव राजू राजपूत की देखरेख में आयोजित कंपीटीशन में क्रिश, जैद, नीलांश, मुकुल, अलशाद, दिवांश, अपार, अवनि, अंकुश, कनिष्क, नमन, शौर्य ने येलो बेल्ट, शिवाक्षी, सानिध्य, शिवांश, युवराज, मानवी, आयुषी, वैभव ग्रीन बेल्ट, यज्ञ, अजान, विकार, वैष्णवी, आकाश, उत्तम ने ग्रीन वन बेल्ट, राहुल, संकल्प, मोहित, कुनाल ने ब्लू बेल्ट, अक्ष, कनव, अदिति, प्रियांशु, साना, फरमान ने ब्लू वन बेल्ट, मैत्री रेड बेल्ट, आदित्य, नितेश, अनुकृति, नीलाक्षी ने रेड वन बेल्ट जीती। कंपीटीशन में चांदपुर कोच जीवन सिंह, धामपुर कोच विजेंद्र चौहान, बिजनौर कोच निखिल शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया।