फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवर अभियंता को गोली मारने वाले पर पचास हजार का इनाम

Wed, 24 May 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दस दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है मुख्य आरोपी साहब सिंह
विज्ञापन

- आरोपी मां, चाचा और पिता समेत मामले में छह किए जा चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/मंडावर। विद्युत कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे अवर अभियंता को गोली मारने वाले आरोपी पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। दरअसल, दस दिन बाद भी मंडावर पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। हालांकि मुख्य आरोपी की मां, चाचा और पिता समेत तीन अन्य मददगारों को पुलिस पकड़कर जेल भेज चुकी है।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर में 13 मई को चंदक व खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर बिजली घर की टीम बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए पहुंची थी। कनेक्शन काटने पर साहब सिंह ने अवर अभियंता को गोली मार दी थी। मामले में एसडीओ ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साहब सिंह के पिता, चाचा और मां को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। मगर घटना का मुख्य आरोपी साहब सिंह अभी भी मंडावर पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस साहब सिंह के मददगार रहे ऋषभ निवासी विलासपुर, मोहित उर्फ़ हल्वा निवासी रतनपुर थाना मंडावर, वेदप्रकाश उर्फ गोलू निवासी नगीना को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के दो दिन बाद एसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। अब मंगलवार को डीआईजी ने मुख्य आरोपी साहब सिंह पर पचास हजार का इनाम घोषित किया है। थानाध्यक्ष संजयकुमार ने बताया के मुख्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें