कोरोना टीके के लिए 50 वर्ष के व्यक्ति चिह्नित
कालागढ़। कालागढ़ में कोविड-19 के टीके के लिए 50 वर्ष की आयु के नागरिक स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए हैं। अन्य नागरिकों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
कालागढ़ में कोविड-19 के टीके लगाए जाने के लिए 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया है। 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का सर्वेक्षण घर घर जाकर किया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी, हाइडिल कालोनी आदि में सर्वे किया। जिसमें शुगर, हाइपर टेंशन, सांस की बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों का पता लगाया गया। विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी कालागढ़ का दौरा किया है। टीका आ जाने पर सर्वेक्षण किए गए व्यक्तियों को लगाया जाएगा।