सीएचसी में जांच को लिए 50 नमूने
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर शुक्रवार को 50 लोगों के जांच के लिए नमूने लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रवासी श्रमिकों के साथ स्थानीय लोगों के भी नमूने ले रही है। डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की ओर से पांच हजार से अधिक थर्मल स्क्रीनिंग और 400 से अधिक लोगों के जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं।