फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - दावों में 50, मंडी में 80 और फुटकर में 100 रुपये किलो टमाटर

Fri, 18 Aug 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एक दुकान पर रखे टमाटर।
विज्ञापन
- टमाटर के भाव में गिरावट होनी शुरू हुई, 300 रुपये किलो तक पहुंच गए थे दाम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महीनों से आसमान छू रही टमाटर की कीमतों में गिरावट होने लगी है। दावों में 50 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचे जाने की बात कही जा रही है। लेकिन बृहस्पतिवार को बिजनौर मंडी में टमाटर का भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, शहर के चौराहों तक पहुंचते-पहुंचते इसका भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

पिछले डेढ़ महीने से टमाटर का भाव आसमान छू रहा था। एक किलो टमाटर की कीमत 300 रुपये तक पहुंच गई थी। जिसकी वजह से आम आदमी की जेब ढीली हुई। मगर धीरे-धीरे टमाटर के दामों में गिरावट होने लगी है। हालांकि अभी मंडियों और फुटकर सब्जी की दुकानों में टमाटर के अलग-अलग दाम हैं। बिजनौर सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार को टमाटर 80 रुपये किलो बेचा गया। जबकि धामपुर सब्जी मंडी में एक किलो टमाटर का 73 रुपये रहा। इसके अलावा अगर फुटकर सब्जियों की दुकानों की बात करें तो वहां अब भी 100 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचा जा रहा है। बिजनौर मंडी में सब्जी विक्रेता पप्पू कुमार, गंभीर आदि का कहना है कि भले ही टमाटर के दामाें में गिरावट हो गई है, मगर वाहन किराया ज्यादा है। जिस वजह से अभी टमाटर की कीमत 80 रुपये प्रति किलो के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी से फुटकर तक 20 रुपये का अंतर
बिजनौर मंडी में बृहस्पतिवार को टमाटर का भाव 80 रुपये प्रति किलो रहा है। जबकि शक्ति चौराहे पर टमाटर की कीमत 100 रुपये किलो रही। मंडी से गली-मोहल्लों और चौराहों तक आते-आते टमाटर 20 रुपये महंगा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें