फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर पुजारी की मौत
विज्ञापन

शिवाला कलां। गांव मुराहठ में मंदिर में आरती करने गए पुजारी की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। अजय कुमार (55) गांव के ही एक मंदिर में पूजा अर्चना का काम करते थे। मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे वह आरती के लिए लाउडस्पीकर बजाने के लिए मंदिर गए थे। उन्होंने जैसे लाउडस्पीकर बजाने के लिए बिजली का स्विच दबाया तो उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो घटना का पता लगा। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें