फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़ते पैर फिसलने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। चंदक थाना क्षेत्र के गांव पुणेरी निवासी सुभान (26) पुत्र मोहम्मद जफर की नगीना के मोहल्ला लाल सराय में अली मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। बुधवार की दोपहर होली के कारण वह दुकान बंद करके मोहल्ले के ही युवक आफताब पुत्र मोहम्मद रफी को लेकर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नगीना सीएससी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी उसके साथी सुभान ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें