फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद भी नही बना किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बना किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

नूरपुर। किसान क्षेत्रीय स्तर पर उपेक्षा का शिकार हैं। भारतीय स्टेट बैंक की बुढ़नपुर शाखा में करीब पांच माह पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद भी कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया है। किसानों द्वारा इस संबंध में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। भारतीय स्टेट बैंक की बुढ़नपुर शाखा में ग्राम रसीदपुर निवासी लोकेंद्र त्यागी एवं सचिन कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन सभी जरूरी कागजात एवं आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पांच माह बीतने पर शाखा प्रबंधक की उदासीनता के चलते दोनों किसानों का केसीसी नवीनीकरण नहीं हो सका है। पांच माह का समय बीतने पर भी केसीसी नही बनाएं जाने की शिकायत एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बिजनौर आरपी सिंह से की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह का कहना है कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें