फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पेंशन तीन हजार रुपये करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना किया। मुख्यमंत्री को संबोधित कर ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को दिया। सभी दिव्यांग टाउन हॉल पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगों को अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार उनके लिए अलग से कोई योजना नहीं चला रही। ज्ञापन में दिल्ली व अन्य राज्यों की तरह दिव्यांग पेंशन तीन हजार रुपये मासिक करने, दिव्यांग आयोग का गठन करने, ग्राम पंचायत से लेकर विधान परिषद में दिव्यांगों का आरक्षण कोटा लागू करने, सरकारी कार्यालयों में रैंप बनवाने, रोजगार के लिए बैंकों से ऋण दिलवाने, दिव्यांग कोटा चार प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत कराने, कांशीराम कॉलोनी में खाली पड़े आवास दिव्यांगों को देने, दिव्यांगों को सरकारी आवास देने सहित कई मांग की गईं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा, मोनी कुमारी, मोहम्मद आजम, रियासत राणा, नजाकत हुसैन, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अकरम, सूरज, रेशू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें