फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हदिंओं संगठित होकर रहे: प्रोबध नंदगिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हिंदू संगठित होकर रहे’
विज्ञापन

कादराबाद। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महा मंडलेश्वर के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा करने का आह्वान किया। बृहस्पतिवार को अनवरपुर चंडिका में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर प्रोबधा नंदगिरी ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। देश प्रदेश के माहौल में सुधार हुआ है। प्रदेश में कुछ सांप्रदायिक ताकतें हिंदुओं को अलग करने पर आमादा है। लेकिन इन ताकतों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। समय आने पर यह सांप्रदायिक ताकत स्वयं चुप हो जाएंगे। बस हम सब को संगठित होकर रहने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह ने महिलाओं व लड़कियों से अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने व धर्म ही सब कुछ है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राजस्थान महेंद्र गिरी गोस्वामी, जिला संयोजक रामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता रूहेला, जिला महामंत्री अरविंद चौहान आदि रहे। कार्यक्रम में अफजलगढ़ कार्यकारणी के रंजीत पवार, बंटी, कमलेश विश्नोई, राम सिंह, सूरज सिंह, संगम, राजवीर, घासीराम, आकाश आशादेवी, प्रवेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें