फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेढ़ा में शिवकुमार चुने गए राशन डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
उलेढ़ा में शिवकुमार चुने गए राशन डीलर
विज्ञापन

छाछरी मोड़। गांव उलेढ़ा में राशन डीलर का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शिव कुमार 69 वोटों से विजयी हुए। राशन डीलर अमलेश देवी ने इस्तीफा दे दिया था। तभी से राशन की दुकान खाली थी। डीएम के निर्देश पर 23 फरवरी चुनाव की तारीख नियत की गई थी। शनिवार सुबह दस बजे जूनियर हाई स्कूल उलेढ़ा में चुनाव अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी रोहताश सिंह, नोडल अधिकारी कमल सिंह एडीओ एग्रीकल्चर ने अपनी देखरेख में चुनाव संपन्न कराया। शिव कुमार, रजनीश कुमार, कृष्ण पाल सिंह, राजेश, विक्रांत पांच प्रत्याशियों ने डीलर पद के लिए नामांकन कराया। बाद में विक्रांत, राजेश, कृष्णपाल ने अपना नाम वापस ले लिया। शिवकुमार और रजनीश के बीच चुनाव हुआ। शिव कुमार को 268 और रजनीश को 199 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें