फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को लाइन खींच कर निरस्त करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड निरस्त करने का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। राशन कार्ड धारकों ने राशन डीलर पर कार्ड पर अवैध तरीके से लाइन खींचकर निरस्त करने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस संबंध में एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्राम मेघपुर निवासी मुमताज परवीन पत्नी रियाज ने एसडीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने राशन कार्ड पर संबंधित राशन डीलर विनोद देवी से लगातार मिट्टी तेल व अन्य सामग्री लेती आ रही थी। 17 फरवरी को राशन लेने पहुंची तो डीलर के पति ने राशन कार्ड पर पेन से लाइन खींचते हुए कार्ड निरस्त कर राशन देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर डीलर के पति ने अभद्रता की। पीड़ित महिला ने एसडीएम से मामले की जांच कर दोषी राशन डीलर व उसके पति के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें