पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन
नजीबाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय ने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मोबीन हसन को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुनील कुमार का नजीबाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। वालिया रेजिडेंसी में शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सरकारी कर्मचारियों के भविष्य और परिवारों से जुड़ी न्याय संगत मांग है। उन्होंने 18 फरवरी को लखनऊ और 19 फरवरी को दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री मदन गोपाल, मोबीन हसन, अनुराग पांडेय, मुदस्सिर नजर, रामनाथ सिंह, योगेंद्र, नौबहार, राहत अली, शाहरोज, अमित चौधरी, मोहम्मइ आमिर, हर गोविंद सिंह, नितिन कुमार, नरेश कुमार, मुकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।