फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद की प्रधानाचार्या अनामिका यादव ने बताया कि संस्थागत व व्यक्तिगत इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ जनवरी को, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान की 10 जनवरी को, भूगोल की 11 जनवरी, शारीरिक शिक्षा की 12 जनवरी को होगी। व्यक्तिगत व संस्थागत हाईस्कूल की शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी को होगी। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा भौतिक विज्ञान की 10 जनवरी को, जीव विज्ञान एवं आशु लिपि टंकण हिंदी की 12 जनवरी को होगी। वहीं, नूतन इंटर कॉलेज तिसोतरा के प्रधानाचार्य टीएस राठी ने बताया कि इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा रसायन विज्ञान की 10 जनवरी को, जीव विज्ञान एवं भूगोल 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे होगी। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को समय से विद्यालय पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें