बिजनौर। सृजन लोक आर्ट फाउंडेशन की ओर से लगाई गई तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीपीएस के प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। फाउंडेशन के संस्थापक डा. रामबली प्रजाति ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले भर के 200 चित्रकारों ने हिस्सा लिया। इनमें से सोनिया वर्मा, अंशिका सैनी, प्रीति, अक्षय वर्मा, प्रीति बागपत, सोनू गहलौत, मनीष, अक्षय सैनी, आश, अरुण राणा को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डा. मृदुला त्यागी और पवन सागर शामिल रहे। सुप्रसिद्ध चित्रकार डा. महावीर सिंह, डा. रामशब्द सिंह, डा. नीलिमा गुप्ता, डा. राजेंद्र राजन ने प्रदर्शनी के आयोजन की प्रशंसा की। आयोजन में सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज के प्रवक्ता डा. सुनील चौहान, संरक्षक इंद्र देव भारती, क्यूरेटर सविता शर्मा, विनीता चौधरी, रजनी बंसल, अमिता चौधरी, अभिषेक रोड, प्रियम, निशा, मनीषा गुप्ता, इम्तियाज अली आदि का योगदान रहा।