ब्लॉक में लगेगा कैंप
अफजलगढ़। कासमपुरगढ़ी ब्लॉक परिसर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए 21 दिसंबर को सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप का आयोजन गया। प्रभारी एडीओ समाज कल्याण गौरव चौहान ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्र व्यक्ति को अपना आधार कार्ड लेकर आना है। जांच के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बने हुए हैं। वह भी आधार कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र लेकर कैंप में उपस्थित हो जाए। जिनके प्रमाण पत्र बने हुए हैं उनकी उपकरण देने के लिए जांच की जाएगी। दिव्यांग को उपकरण देने के लिए चिन्हीकरण किया जाएगा।