नगीना। मौसम खराब के बाद तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने नगीना में गांधी मूर्ति, रेलवे स्टेशन चौराहा, तहसील परिसर तथा बढ़ापुर में भी तीन अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलवाना शुरू करा दिया। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेषक आरके शर्मा के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आकाश में बादल छाए रहने के कारण कोहरा आने व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावनाएं हैं।